Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

मनीषा रानी ने शादी को लेकर कही ये बात

'झलक दिखला जा 11' की विनर मनीषा अपने बड़बोलेपन की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर सिलेब्रिटीज के साथ फ्लर्ट करते देखा जाता है। अपनी मीठी-मीठी बातों से लोगों का दिल जीतना मनीषा खूब जानती हैं। उनका मजाकिया अंदाज ही उन्हें औरों से अलग करता है। अब एक्ट्रेस का शादी से रिलैटिड एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शादी के बारे में बात कर रही हैं।

वीडियो में मनीषा अपनी नानी से पूछती हैं, 'कब करें शादी, आप बताइए। इस पर उन्हें जवाब मिलता है 'दो साल के अंदर कर लो।' एक्ट्रेस बोलती हैं कि 'लड़का भी तो मिलना चाहिए।' फिर नानी कह देती हैं कि 'लड़का बहुत है।' ये सुनकर सब हंस पड़ते हैं। इसके बाद मनीषा कहती हैं, 'लड़का बोलने से बहुत है। हमारा जिंदगी में तो है ही नहीं। आजकल के जमाने में कोई प्यार नहीं करता। प्यार नहीं बचा है। अब कोई नहीं करता। नानी समझाती हैं कि 'नहीं बेटा अभी भी है।