मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल बुधवार को 65 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सहकर्मियों की ओर से हार्दिक बधाई और जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'किरीडम' अभिनेता की तस्वीरें साझा कीं और जन्मदिन की बधाई दी।
प्रशंसक उन्हें प्यार से 'लालेत्तन' कहकर बुलाते हैं। वे अपनी हालिया फिल्मों 'एल2: एम्पुरान' और 'थुडारम' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दोनों कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' हैंडल के जरिए अभिनेता को शुभकामनाएं दीं और एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्रिय मोहनलाल।"
सुपरस्टार ममूटी ने भी उनके साथ तस्वीर साझा कीं और शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया, "जन्मदिन मुबारक हो प्यारे, लाल"। अभिनेत्री मंजू वारियर ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रिय लालेट्टन! हमेशा प्यार और सम्मान।" मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को हुआ था और उनका फिल्मी करियर चार दशक से अधिक लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
मोहनलाल को 2019 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके मोहनलाल ने जन्मदिन के अवसर पर अपने विश्वशांति फाउंडेशन के माध्यम से दो बड़ी पहलों की घोषणा की। सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि फाउंडेशन, बेबी मेमोरियल अस्पताल के साथ मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए काफी रियायती दरों पर लिवर प्रतिरोपण सर्जरी कराएगा।
उन्होंने कहा, "केरल में कई बच्चे लिवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें प्रतिरोपण की आवश्यकता है। इस पहल का उद्देश्य उनके परिवारों की मदद करना है।" अभिनेता ने फाउंडेशन के तत्वावधान में 'बी अ हीरो' नामक एक वर्षीय मादक पदार्थ रोधी अभियान भी शुरू किया।
65 साल के हुए मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, लिवर ट्रांसप्लांट और नशा विरोधी अभियान की घोषणा की
You may also like
Dhurandhar: The Revenge ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ के पार.
Tamil Nadu: फिल्म 'जन नायकन' के कई दृश्य ऑनलाइन लीक, निर्माताओं ने शुरू की कानूनी कार्रवाई.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बेटी का नाम 'न्योमिका' रखा, जानें क्या है इसका मतलब.
'Ginny Weds Sunny 2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म.