Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Laapataa Ladies की Oscars 2025 में ऑफिशियल एंट्री

बता दें कि ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) किरण राव (Kiran Rao) की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है. यह मूवी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रही है, जिस पर लंबे समय से काम कर रही थीं. वहीं, ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) के कारण उन्होंने 13 साल बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाया.

फिल्म देखने वालों ने उनके क्राफ्ट की काफी तारीफ की है. वहीं, हाल ही में किरण राव (Kiran Rao) ने कहा था कि उनका सपना है कि इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 (Oscar Award 2025) में एंट्री मिले और अब उनका यह ड्रीम पूरा हो चुका है. 

लापता लेडीज जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली तारीफों के बावजूद कमाई सुस्त रही, लेकिन जब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारा गया तो यह छा गई। हर कोई इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधने लगा। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।