Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीता

Mumbai: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने शनिवार को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीन जायटौन दूसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया। 

क्रिस्टीना पिस्जकोवा स्टूडेंट और इंटरनेशनल मॉडल हैं। 24 साल की क्रिस्टीना बतौर मॉडल काम करने के साथ लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। क्रिस्टीना ने तंजानिया में गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला था। उन्होंने चेक रिपब्लिक में क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसमें उन्होंने न केवल बच्चों के लिए बल्कि बुजुर्गों और मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी कई स्कूलिंग प्रोग्राम कराए हैं।

अट्ठाइस साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 साल की सिनी शेट्टी ने किया। मुंबई में जन्मीं शेट्टी प्रतियोगिता की टॉप चार में जगह नहीं बना पाईं। उन्हें 2022 में ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज पहनाया गया था। 

भारतीय सुंदरियों ने छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। दुनिया के 112 देशों की प्रतियोगियों ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसका आयोजन मुंभ के  बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया।