Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कन्नड़ फिल्म निर्माता ने की आत्महत्या

काफी समय से लगातार फिल्म जगत से बुरी खबरें सामने आ रही हैं, एक बार फिर ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जिसे सुन सभी काफी परेशान है। कन्नड़ फिल्म निर्माता सौंदर्या जगदीश का निधन हो गया है। निर्माता ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि जगदीश ने रविवार, 14 अप्रैल की सुबह महालक्ष्मी लेआउट स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। 

'अप्पू पप्पू' और 'स्नेहितारु' जैसी फिल्मों से पहचाने जाने वाले फिल्म निर्माता सौंदर्या जगदीश के निधन की खबर से हर कोई हैरान है और जानने चाहता है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की तलाश में लगी है। फिलहाल निर्माता का अचानक निधन अभी रहस्य बना हुआ है।