Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कन्नड़ एक्शन थ्रिलर ‘बघीरा’ की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

ब्लॉकबस्टर फिल्मों केजीएफ और सालार के पीछे के बैनर होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली कन्नड़ एक्शन फिल्म बघीरा को 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कन्नड़ स्टार श्रीमुरली अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 
विजय किरागंदूर ने बुधवार शाम को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज की तारीख की खबर साझा की। होम्बले फिल्म्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ एक्स पर लिखा, "न्याय की तलाश शुरू! #बघीरा 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।"

बघीरा को प्रशांत नील ने लिखा है, जिन्हें यश की दो केजीएफ फिल्मों और प्रभास की अगुवाई वाली सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के निर्देशन के लिए जाना जाता है। फिल्म का निर्देशन डॉ सूरी ने किया है और इसमें उग्रम फेम श्रीमुरली मुख्य भूमिका में हैं। कन्नड़ के अलावा, एक्शन थ्रिलर चार अन्य भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।