Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

तेजस के प्रमोशन के बीच कंगना रनोट की हुई अजीत डोभाल से मुलाकात, शेयर की फोटो

कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस दशहरा और नवरात्रि के बीच फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उनकी मुलाकात भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल से हुई।

कंगना रनोट तेजस के प्रमोशन के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यहां एक्ट्रेस लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। इसके साथ ही कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री बनने जा रही हैं, जो ये कारनामा करेंगी। मुंबई से दिल्ली के इस सफर में एक्ट्रेस को फ्लाइट में  अजीत डोभाल मिले, जो उनकी बगल वाली सीट पर बैठे थे।

कंगना रनोट ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर से अचानक हुई इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अजीत डोभाल से मिलने की अपनी खुशी भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, "किस्मत का क्या कमाल है, आज सुबह फ्लाइट में मुझे ऑल टाइम ग्रेट श्री अजीत डोभाल जी के बगल में बैठने का मौका मिला, तेजस के प्रचार के दौरान मुझे उनसे मिलने का अवसर मिला, जो हर सैनिक के लिए प्रेरणा हैं, मैं इसे एक अच्छा शगुन मानती हूं, जय हिंद।"