Breaking News

तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |   महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |  

कंगना रनौत की Emergency को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को ऐलान किया की उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज होगी। ये अपडेट कंगना की फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के एक महीने बाद आया है। एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर कंगना ने महीनेभर पहले पोस्ट कर कहा था कि टीम को आखिरकार सीबीएफसी से सेंसर प्रमाणपत्र मिल गया है।

फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना ने आधिकारिक 'एक्स' पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। उनके पोस्ट में लिखा है: "17 जनवरी 2025 - देश की सबसे मजबूत महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियति को बदल दिया #इमरजेंसी  केवल 17.01.2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित!" 

इस फिल्म को कंगना ने लिखने के साथ ही डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस भी किया है। जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और दिवंगत सतीश कौशिक भी नजर आएंगे।