Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

24 साल बाद SRK को लेकर कमल हासन का बड़ा खुलासा, बोले- 'हे राम' के लिए नहीं ली फीस

Mumbai: मशहूर एक्टर कमल हासन ने कहा कि शाहरुख खान कला के पारखी और अच्छे अभिनेता हैं। उन्होंने खुलासा किया कि सुपरस्टार ने 2000 में दो भाषाओं में बनी फिल्म "हे राम" के लिए एक भी पैसा नहीं लिया था। पीरियड ड्रामा फिल्म "हे राम" को कमल हासन ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। फिल्म में कमल हासन और शाहरूख खान ने लीड रोल निभाया।

तमिल-हिंदी फिल्म में कमल हासन ने साकेत राम और शाहरुख खान ने अमजद अली खान का किरदार निभाया था। अपनी आने वाली फिल्म "हिंदुस्तानी टू" के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिग्गज एक्टर कमल हासन ने कहा कि फिल्म पर काम करते वक्त 'स्टार' या 'सुपरस्टार' जैसे टाइटल मायने नहीं रखते।