Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

झील मेहता ने अपने बॉयफेंड को समंदर किनारे किया प्रपोज

तारक मेहता फेम सोनू यानी कि झील मेहता लंबे समय से सुर्खियों में हैं,आप सभी को पता ही होगा कि कुछ महीने पहले ही झील मेहता के बॉयफ्रेंड ने उन्हें सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया था। झील मेहता और आदित्य दुबे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड ने उन्हें सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया था। लेकिन अब झील मेहता ने उन्हें प्रपोज कर डाला। और इस प्यार भरे पल की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

जो बेहद ही रोमांटिक मूमेंट रहा। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों पर कैप्शन में लिखा गया - जब में तुम्हारे पास होती हूं तो वो तितलियां बन जाती हैं.बार-बार एकलौता सच यही कि सब कुछ घूम फिर कर आपके पास वापस आ जाता है.और इसी के साथ पोस्ट की पांचवी फोटो के बारे में बताते हुए लिखा है, कि और ये हो गया. मेरे सपनों को सच करने का शुक्रिया. झील मेहता अपने बॉयफ्रेंड संग बहुत खुश दिख रही है तस्वीरों में ड्रीमी प्रपोजल को देखकर झील मेहता को तारक मेहता शो की कोमल भाभी यानी एक्ट्रेस अंबिका समेत सभी फैंस कमेंट कर दोनों को बधाई दे रहे हैं.कपल की फोटो को देख लगता है कि ये जल्द ही  शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।