Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

जापान में दिखी 'जवान' फिल्म की धूम, अभिनेता शाहरुख खान ने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

सुपरस्टार शाहरुख खान ने रविवार को अपने जापान प्रशंसक को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी फिल्म 'जवान' को 29 नवंबर को जापान में रिलीज के बाद सिनेमाघरों में देखा। एटली निर्देशित हाई-ऑक्टेन थ्रिलर सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

शाहरुख के फैन पेज ने जब जापान के सिनेमा हॉल में फिल्म का पोस्टर दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया तो किंग खान ने जवाब देते हुए कहा, "मैं जापान से मिल रहे प्यार के बारे में पढ़ रहा था... सभी का धन्यवाद। उम्मीद है कि आप इस फिल्म का आनंद लेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमने ये फिल्म भारत से दुनिया के लिए बनाई है। मुझे खुशी है कि ये हर जगह पसंद की जा रही है। जापान में इसे देखने वाले सभी को मेरा प्यार और धन्यवाद।"

'जवान' ऐसे आदमी की कहानी है, जो समाज में हुई गलतियों को सही करने का फैसला लेता है। फिल्म में शाहरुख खान ने विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद का दोहरा किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, "जवान" गौरी खान निर्मित और गौरव वर्मा सह-निर्मित है।