Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

ऋतिक रोशन की वॉर 2 के लिए जापान को लाया गया मुंबई

ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में जोर-शोर से लगे हुए है। फिल्म को इस बार अयान मुखर्जी डायरेक्टर करेंगे। 'वॉर' एक एक्शन फिल्म थी। पार्ट 1 की शूटिंग के लिए फिल्म को मोरक्को, पुर्तगाल और इटली समेत दुनियाभर के कई बड़े शहरों में शूट किया गया था।

वॉर 2' में मेकर्स कई नई लोकेशन एक्सप्लोर करेंगे। इनमें से एक लोकेशन जापान भी है। लेकिन इस बार स्टार कास्ट जापान नहीं गई बल्कि जापान को मुंबई लाया गया। 'वॉर 2' के लिए यश राज फिल्म्स के स्टूडियो में जापानी मोनेस्ट्री का एक बड़ा सेट तैयार किया गया, जहां ऋतिक रोशन ने एक खतरनाक फाइट सीन शूट किया।