Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अल्लू अर्जुन के समर्थन में आए नागा चैतन्य, कहा- जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था

तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताय। नागा चैतन्य ने कहा, "हम सभी दक्षिण में एक-दूसरे के लिए हैं। लेकिन जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था और इसे उस तरह से नहीं जाना चाहिए था। लेकिन हम सब एक-दूसरे के लिए हैं।" बता दें, चार दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा 2" की स्क्रीनिंग के दौरान अफरा-तफरी में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। 

इस मामले में अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें 14 दिसंबर को अंतरिम जमानत और तीन जनवरी को नियमित जमानत दे दी थी। चैतन्य वर्तमान में अपनी आगामी फीचर फिल्म "थंडेल" का प्रचार कर रहे हैं, जो सात फरवरी को रिलीज होगी।