Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

बॉलीवुड फिल्मों में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना बन गया है ट्रेंड

हिन्दू धर्म सबसे प्राचीन धर्म है, जहां देवी देवताओं को सर्वोपरि माना जाता है। हर हिन्दू अपने आप को सनातनी कहता है, लेकिन फिर भी हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को इग्नोर करके मनोरंजन के रूप में ले लेते है जिससे हमारी आस्था जुड़ी होती है। मनोरंजन की बात करे तो आज कल हम बॉलीवुड से काफी ज्यादा जुड़े हुए है, बॉलीवुड की फिल्में हमे उनकी और आकर्षित करती है। लेकिन कई बार फिल्ममेकर अपनी फिल्मों में हिन्दुओं की आस्था हमारे भगवान का मजाक उड़ा देते है, उनका अपमान कर देते है और हम उनकी गलती को नजरंदाज कर आगे बढ़ जाते है। हालांकि कुछ फिल्मों पर एक्शन भी लिए गए है लेकिन बहुत सारी पर ध्यान भी नहीं दिया गया। 

बॉलीवुड की केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि गानों में भी हमारे देवी देवताओं का अपमान किया जाता है। आज हम कुछ ऐसी ही चीजों पर आपका ध्यान लाना चाहते है

वैसे तो फिल्म के रिलीज होने पर या उसका ट्रैलर आने पर बवाल होता है लेकिन कई मूवी के पोस्टर ही कान्ट्रवर्शल होते है, साल 2022 में आई काली मूवी के पोस्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही था दरअसल पोस्टर में हिन्दी देवी काली मां के गेटअप में एक एक्ट्रेस को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, लेकिन ये पहली बार नहीं था जब किसी फिल्म में हिंदू-देवी देवताओं को इस तरह से दिखाया गया है। इसके पहले भी कई फिल्मों में हमारे भगवान का अपमान किया गया है। 

साल 2014 में आई आमिर खान की फिल्म पीके में भगवान शिव के रूप में एक किरदार को दिखाया गया था। वो एलियन से डरकर टॉयलेट में भागता है। इस सीन को देखने के बाद फिल्म की जमकर आलोचना हुई। लेकिन फिर भी ये फिल्म हिट हुई। 

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में  हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का अपमान करने वाले कई डायलॉग और सीन थे। फिल्म में भगवान शिव और हनुमान जी को लेकर अपशब्द बोले गए, फिल्म के एक सीन में सारा अली खान कहती हैं, हनुमान जी का प्रसाद समझे हैं, जो कोई भी हाथ फैलाएगा और हम मिल जाएंगे, ये डायलॉग कितना आपत्तिजनक है। इन सब चीजों के बावजूद भी फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। 

अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर सामने आते ही ये विवादों में घिर गई थी। वजह थी कि इसमें मंदिर के अंदर रणबीर जूते पहने हुए दिख रहे थे। वह जूते पहनकर मंदिर की घंटियां बजा रहे थे। ऐसे में लोगों ने रणबीर के साथ करण जौहर को भी जमकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी उठी थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड बनाया था। 

2012 में आई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के एक गाने में भी हमारी राधा मां का अपमान किया गया है गाने के बोल भी बड़े ही आपत्तिजनक है। 

पिछले साल ही रिलीज हुई मूवी पठान की controversies के बारे में आखिर कौन नहीं जानता। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका की भगवा रंग की बिकीनी ने तो बवाल ही खड़ा कर दिया था। भगवा रंग हिन्दू लोगों की आस्था का प्रतीक है और ये रंग भगवान राम का रंग माना जाता है ऐसे में जब गाने में दीपिका भगवा रंग की बिकीनी पहनेगी तो बवाल तो होगा ही।  लेकिन फिर भी पठान  All-Time Blockbuster रही। 

इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड के गाने और फिल्में है जिनमें हिन्दू धर्म का अपमान किया गया है।