Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

मैं ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना आदर्श मानती हूं: विप्रा मेहता

‘लीवा मिस दिवा कॉस्मो- 2024’ प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली विप्रा मेहता ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर वो कभी बॉलीवुड में कदम रखेंगी तो पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर चलना चाहेंगी। राजस्थान के उदयपुर की निवासी मेहता ने पिछले हफ्ते ‘लीवा मिस दिवा 2024’ के फाइनल में ये खिताब जीता था और वे पहले से ही सात राजस्थानी फिल्मों और दो धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

विप्रा मेहता ने से कहा, ‘‘ऐश्वर्या राय एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं...1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने के बाद जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो उनके चेहरे पर शालीनता और संतुलन था। वे अपने अभिनय के दौरान सब कुछ अपनी आंखों से ही कह जाती हैं। वह बहुत खूबसूरत हैं... अगर मैं (हिंदी) फिल्म जगत में कदम रखती हूं तो मैं उनकी तरह बनना चाहूंगी।’’

पूर्व इंजीनियर विप्रा मेहता ने कहा कि उन्होंने तीन सालों तक ‘मिस इंडिया’ और दो साल तक ‘लीवा मिस दिवा’ प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, ‘‘मिस दिवा के लिए ये मेरा तीसरा प्रयास था और इस बार मुझे यकीन था कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगी।’’ विप्रा मेहता अब वियतनाम में होने वाली ‘मिस कॉस्मो 2025’ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।