Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आईफा अवार्ड्स 2024 : शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड

सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि जब 'जवान' बन रही थी, तब उन्हें और उनके परिवार को मुश्किल समय' से गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें इस साल का अंत शानदार तरीके से करने की खुशी है, क्योंकि उन्होंने आईआईएफए अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है।

एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' में ऐसे शख्स की यात्रा को दिखाया गया है, जो समाज में फैली तमाम बुराइयों को सुधारने के लिए तैयार है। इसमें शाहरुख ने विक्रम राठौर और उनके बेटे आज़ाद की डबल रोल में दिखे थे।

शाहरुख ने एटली, साथी कलाकार नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और दूसरे क्रू मेंबरों को फिल्म में उनके काम के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद शाहरुख ने पत्नी और 'जवान' की प्रोड्यूसर गौरी खान का आभार जताया।