Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

लियो के आगे गणपत ने टेके घुटने

गणपत को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में अगर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं किया है। यहां तक कि वीकेंड पर भी इसकी कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया। 'हीरोपंती' के बाद बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'गणपत' में एक बार फिर साथ देखने को मिली। दोनों की यह फिल्म बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में टाइगर और कृति के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

पिछले कुछ समय में हिंदी फिल्मों के मुकाबले साउथ फिल्मों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। चाहे 'बाहुबली' हो या 'पुष्पा' या फिर फिल्म 'कांतारा' और 'आरआरआर' ऑडियंस ने हमेशा साउथ की फिल्मों को प्यार दिया है। इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई थलापति विजय की 'लियो' को भी पहले दिन से पसंद किया जा रहा है।