Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अभिनेता सैफ अली खान के आवास पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

मुंबई में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने कथित चोरी के प्रयास के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। गुरुवार सुबह 3.30 बजे उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस और फॉरेंसिक की टीम सैफ के घर पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने जांच की और घटनास्थल से फिंगर प्रिंट एकत्र किए। सैफ अली खान (54) के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई और अब उनके स्वास्थ में सुधार है। बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित खान के घर में रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

अभिनेता के प्रतिनिधियों ने इस घटना को ‘चोरी का प्रयास’ बताया, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। खान की टीम ने एक बयान में कहा कि अभिनेता की सर्जरी हो गई है और अब वे खतरे से बाहर हैं।