Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

रिलीज हुआ 'फाइटर' का पहला गाना , ऋतिक और दीपिका का शानदार डांस

फाइटर, टीजर रिलीज के बाद से चर्चा में बना हुआ है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। हाल ही में फाइटर की स्टारकास्ट का लुक रिवील किया गया था। अब फिल्म का पहला गाना शेर खुल गए रिलीज कर दिया गया है।

फाइटर का गाना शेर खुल गए धमाकेदार डांस बीट्स से भरपूर है। सॉन्ग में अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर ऋतिक रोशन एक बार फिर इम्प्रेस कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी एक्टर के साथ बीट मैच कर रही हैं। गाने में दोनों के डांस मूव्स बेहद शानदार हैं।

फाइटर के इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। शेर खुल गए एक पेपी ट्रैक है, जो सुनने वाले को झूमने पर मजबूर कर देता है।