Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

वॉर 2 के विलेन जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक आया सामने

वॉर 2 की शूटिंग जोर- शोर से चल रही है। साल 2025 में फिल्म थिएटर्स में आने वाली है। इस बीच अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का लुक सामने आया है, जो वॉर में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' में बतौर विलेन एंट्री लेने वाले है। अब हाल ही में एक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट से एक्टर जैसे ही बाहर निकले पैपराजी के कैमरे ने उन्हें कैप्चर कर लिया। सोशल मीडिया पर अब जूनियर एनटीआर का लुक वायरल हो रहा है। 

वॉर 1 को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। ऐसे में दर्शकों को इसके सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स भी 'वॉर 2' को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।