Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'क्रू' का दबदबा कायम, कलेक्शन 41 करोड़ के पार

Mumbai: हीस्ट कॉमेडी 'क्रू' ने रिलीज के दो दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड में 41.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। मेकर्स ने रविवार को ये जानकारी दी है। फिल्म "लूटकेस" फेम राजेश ए. कृष्णन डायरेक्टिड फिल्म क्रू में एक्ट्रेस तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन एक्टिंग की है। इनके साथ ही दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी मुख्य किरदार में है।

शुक्रवार (29 मार्च ) को रिलीज हुई फिल्म क्रू को काफी अच्छे रिव्यू मिले और इसने बॉक्स ऑफिस पर 20.07 करोड़ रुपये कमाए। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 21.06 करोड़ रुपये कलेक्शन किया। प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस अपडेट शेयर किया।

फिल्म 'क्रू' की कहानी एयर होस्टेस बनीं तब्बू, करीना और कृति के इर्द-गिर्द घूमती है। इन तीनों को नहीं पता कि वे आगे क्या करेंगी क्योंकि उनकी एयरलाइन कोहिनूर दिवालिया होने की कगार पर है। हालांकि तभी उन्हें प्लेन में सफर कर रहे एक ऐसे पैसेंजर की मौत के बारे में पता चलता है जो सोने के बिस्किट की तस्करी कर रहा होता है।

फिल्म में शाश्वत चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। फिल्म 'क्रू' को रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर. कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।