Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड से मेरा दिल गर्व से भर गया: शाहरुख खान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर टीम इंडिया मुंबई पहुंची तो पूरा शहर थम गया। खुली बस में टीम इंडिया को विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत नरीमन पॉइंट पॉइंट से हुई और वानखेड़े स्टेडियम पर जाकर खत्म। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया गुरुवार को मुंबई पहुंचा तो पूरा शहर थम गया। नरीमन प्वाइंट से टीम की विक्ट्री परेड शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम पर खत्म हुई। 

इस परेड को लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान ने क्रिकेट टीम के लिए भावुक संदेश दिया। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान टीम को नाचते हुए देखकर बहुत खुश हुए और अपने हीरोस की घर वापसी का जश्न मनाने के लिए पहुंचे फैन के साथ अपनी खुशी शेयर की। 

शाहरुख ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "लड़कों को इतना खुश और भावुक देखकर मेरा दिल गर्व से भर गया... भारतीयों के लिए ये अमेजिंग मोमेंट है - हमारे लड़कों को हमें इतनी ऊंचाइयों पर ले जाते हुए देखना!!! लव यू टीम इंडिया.. और अब पूरी रात नाचते रहो।

शाहरूख खान ने बीसीसीआई और इसके प्रमुख जय शाह को भी बधाई दी। टीम इंडिया ने हमारी सारी उदासी दूर कर दी हैं!" "बीसीसीआई, जय शाह और पूरे स्टाफ को बधाई जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कड़ा मेहनत की ताकि हमारे लड़के आगे बढ़ सकें!" 

सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, आयुष्मान और संजना सांघी ने भी चैंपियन टीम को बधाई दी। टीम इंडिया ने पिछले शनिवार दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ सात रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था।