Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

कपिल शर्मा से फैंस की डिमांड, बोले- गिन्नी मैम को शो पर बुलाओ

मोस्ट पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों नए कॉमेडी शो के लिए खूब लाइमलाइट में छाए हुए है। लंबे इंतजार के बाद कपिल एक बार फिर घर-घर में हंसी फैलाने आ रहे हैं, लेकिन इस बार कपिल टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना शो लेकर आ रहे हैं। कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' आज से शुरू होने जा रहा है। नए शो की शुरुआत से पहले फैंस ने कपिल से एक स्पेशल डिमांड की है. फैंस चाहते हैं कि कपिल अपनी वाइफ गिन्नी चतरथ को बतौर गेस्ट कॉमेडी शो पर बुलाएं।