Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

Mumbai: दुर्गा पूजा पंडाल में लगा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का मेला

Mumbai:  नवरात्रि पर कई बॉलीवुड सितारे नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे, इस उत्सव में हेमा मालिनी, ईशा देओल, रानी मुखर्जी, काजोल, कियारा आडवाणी सहित कई सेलिब्रिटी शामिल हुए।

इसके साथ ही हेमा मालिनी बेटी ईशा देओल के साथ पर्पल साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं ईशा क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रानी मुखर्जी गोल्डन साड़ी में नजर आईं और उन्होंने सफेद और लाल चूड़ियों वाली हैवी ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया।

काजोल भी इस उत्सव में शामिल हुईं और वे पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बालों में मैचिंग फूल लगाए थे और झुमके से अपने लुक को पूरा किया, कियारा आडवाणी भी माता का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल में पहुंचीं। वे चांदी की कढ़ाई वाला येलो रंग का सूट और ग्रीन झुमका पहने नजर आई।

इसके अलावा निर्देशक इम्तियाज अली भी पंडाल में व्हाइट और ब्लू रंग की चेक शर्ट के साथ ब्लू जींस में दिखे।