Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

41 की उम्र में इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे फहाद फासिल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर फहाद फासिल को हाल ही में अपनी एक बीमारी का पता चला. दरअसल फहाद एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं. ये बीमारी उन्हें तब हुई जब वे 41 साल के हो गए हैं और ऐसे में इसका इलाज मुश्किल बताया जा रहा है. 

फहाद फासिल हाल ही में कोठामंगलम के एक स्कूल के एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि वे अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) से जूझ रहे हैं. दिव्यांग बच्चों के एक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे फहाद ने पूछा कि क्या एडीएचडी का इलाज करना आसान है तो उन्हें पता चला कि इस उम्र में इस बीमारी का इलाज मुश्किल है.