Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की रिलीज टली, नई डेट जल्द अनाउंस की जाएगी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज टल गई है। कंगना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। कंगना ने लिखा कि वे भारी मन से घोषणा करती हैं कि उनकी निर्देशित फिल्म कंगना के रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। 

उन्होंने लिखा कि अभी वे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रही हैं। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने लिखा, ‘आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।’

कंगना की फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन निर्माताओं को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी नहीं मिल पाई। फिल्म रिलीज का मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली कंगना रानौत ने इस हफ्ते की शुरुआत में सीबीएफसी पर रिलीज में देरी करने का आरोप लगाया था।