Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

ED ने अभिनेता महेश बाबू को किया तलब, 27 अप्रैल को होगी पूछताछ

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है. इस समन में महेश बाबू को आगामी 27 अप्रैल को एजेंसी के आगे पेश होने के लिए कहा गया है. ED का यह समन रियल एस्टेट निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी मामले से जुड़ा है.महेश बाबू उस रियल एस्टेट कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे. महेश बाबू से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी. 

आपको बता दें कि महेश बाबू को यह समन हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्म साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले से भेजा गया है. महेश बाबू ग्रीन मीडोज के ब्रांड एंबेसडर थे.