Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

जापानी एनीमे और कोरियाई सिनेमा की फैन है दिशा पाटनी

दिशा पाटनी "कांगुवा" के साथ तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने जापानी एनीमे और कोरियाई संस्कृति के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की है।

जो कोई भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को फॉलो करता है, उसने अक्सर उन्हें वीकेंड पर एनीमे देखने और कोरियाई पॉप बैंड ई.एक्स.ओ के काई के गानों पर वर्कआउट करते हुए देखा होगा।

हालांकि एनीमे में "इमोनशनल कनेक्शन" उन्हें आकर्षित करता है। पाटनी का मानना ​​है कि दक्षिण कोरिया से आने वाले कंटेंट बॉलीवुड से बहुत प्रेरित होते हैं।

हाल ही में सुपरहिट तेलुगू फिल्म "कल्कि 2898 एडी" में अहम भूमिका निभाने वाली दिशा पाटनी ने कहा कि वो अक्सर जितना सोचती हैं, उससे "कम काम" कर पाती हैं। सूर्या और बॉबी देओल की मूवी "कांगुवा" 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।