Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' फिर हुई पोस्टपोन, 7 फरवरी को नहीं होगी रिलीज

अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जानकारी दी है की सात फरवरी को पर्दे पर आने वाली उनकी फिल्म ‘पंजाब 95’ की रिलीज टाल दी गई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी ये फिल्म बिना किसी कट के अगले महीने भारत के अलावा पूरे विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म रिलीज के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमें खेद है कि फिल्म 'पंजाब 95' किन्हीं कारणों से सात फरवरी को रिलीज नहीं हो पाएगी''।

हनी त्रेहन द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित ये फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौरान न्याय के लिए खालरा के अथक प्रयासों पर आधारित है और मानवाधिकार उल्लंघनों और सिखों के लापता होने की उनकी जांच को दिखाती है।

सात 1995 में खालरा को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी। साल 2023 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (टीआईएफएफ) में 'पंजाब 95' का विश्व प्रीमियर होना था, लेकिन आयोजकों ने बिना किसी अधिकारिक जानकारी के इसे लिस्ट से हटा दिया। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की भी हैं।