Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

बोनी कपूर ने फिल्म के सीक्वल से अनिल कपूर को निकाल फेका

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान की फिल्म नो एंट्री के सीक्वल का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर अनिल कपूर अपने बड़े भाई और निर्माता बोनी कपूर से नाराज हैं। नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली नजर आए थे। बोनी कपूर ने बताया कि अनिल कपूर नो एंट्री के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन कोई जगह नहीं थी। जिस वजह से अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से गुस्सा हो गए। 

नो एंट्री 2 की कास्टिंग की खबरें सामने आने के बाद अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के नए लीड होने की खबर है। बोनी कपूर ने बताया, इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गया क्योंकि खबर पहले ही लीक हो चुकी थी।