Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 33 साल की हुईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कियारा आडवाणी को एक दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वे "एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" "गुड न्यूज़" (2019),
कबीर सिंह (2019), "लक्ष्मी" (2020), "इंदु की जवानी" (2020), "शेरशाह" (2021) जैसी कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकीं है। 

कियारा ने जिमी शेरगिल और मोहित मारवाह के साथ साल 2014 में आई फिल्म "फगली" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

फिल्म "फगली" के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू स्क्रीन अवार्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड और फिल्म 'गुड न्यूज' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए आईफा अवार्ड समेत कई अवॉर्ड मिले हैं। 

कियारा ने साल 2023 में फिल्म "शेरशाह" के को-स्टार और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी कर ली। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।