Breaking News

अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |  

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर 28 साल की हुईं

बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर 28 साल की हो गईं। जान्हवी का जन्म छह मार्च, 1997 को मुंबई में मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के घर हुआ था। जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। उन्हें पहला ब्रेक साल 2018 में फिल्म "धड़क" में मिला। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर काफी हिट रही। "धड़क" के लिए जान्हवी को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए जी सिने अवार्ड मिला।

इसके बाद जान्हवी कपूर ने 2020 में "गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल" में अभिनय किया। फिल्म में जान्हवी की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया। "गुंजन सक्सेना" के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया।

इसके बाद जान्हवी कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने रूही" (2021), "मिली" (2022), "बवाल" (2023) जैसी कई फिल्मों में काम किया। जान्हवी कपूर पर्दे पर अभिनेता राजकुमार राव के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा "मिस्टर एंड मिसेज माही" (2024) और "उलझ" (2024) में भी नजर आईं।

जान्हवी को हाल ही तेलुगू फिल्म "देवरा: पार्ट 1" में सैफ अली खान और एन. टी. रामा राव जूनियर के साथ देखा गया। फिल्म में जान्हवी के अभिनय की आलोचकों और दर्शकों ने खूब तारीफ की। जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ फिल्म "परम सुंदरी" में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है।