बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मंगलवार को 44 साल के हो गए। देश ही नहीं दुनियाभर में शाहिद के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। जन्म दिन के खास मौके पर उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिलों की धड़कन बनने से लेकर ब्लॉकबस्टर स्टार बनने तक उनका फिल्मी सफर काफी यादगार रहा है। शाहिद का जन्म 25 फरवरी, 1981 को दिल्ली में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अजीम के घर हुआ था। अभिनेता ईशान खट्टर शाहिद के छोटे भाई हैं।
शाहिद ने मुंबई के राजहंस कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। उन्होंने 2003 में फिल्म "इश्क विश्क" से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने राजीव माथुर का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसके बाद शाहिद ने लगातार कई फिल्में की। उन्होंने 2006 में आईं फिल्म "विवाह" और "चुप चुप के" में काम किया। साल 2007 में फिल्म "जब वी मेट", 2009 में "कमीने", 2014 में "हैदर" और 2018 में "पद्मावत" जैसी हिट फिल्में दी।
बड़े पर्दे पर उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अपने करियर के दौरान शाहिद को "कमीने" के लिए 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, फिल्म "हैदर" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड और सुपरहिट फिल्म "उड़ता पंजाब" के लिए साल 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आईफा अवार्ड मिला। शाहिद ने हाल में रोशन एंड्रयूज की फिल्म "देवा" में काम किया है। निजी जीवन की बात करें तो शाहिद कपूर ने सात जुलाई, 2015 को मीरा राजपूत से शादी की। दोनों के दो बच्चे मीशा और जैन हैं।
44 साल के हुए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर
You may also like

Big Boss 19: प्रतियोगियों के बीच बढ़ा तनाव, मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज में जबरदस्त भिड़ंत.

शादी के दो महीने बाद ही युजवेंद्र चहल ने किया धोखा, धनश्री वर्मा का बड़ा खुलासा.

Saiyaara एक्टर अहान पांडे ने अली अब्बास जफर और यशराज फिल्म्स के साथ पिक्चर की साइन.

इमरान हाशमी ने शुरू की ‘आवारापन 2’ की शूटिंग.
