बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ हादसा हो गया है। एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तभी गोली चली और गोविंदा के पैर में लग गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 60 साल के गोविंदा को इलाज के लिए नजदीकी क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया और अब वे घर पर लौट आए हैं।
अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, “कोलकाता में एक शो के लिए जाने के लिए हमारी सुबह छह बजे की फ्लाइट थी और मैं हवाई अड्डे पर पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाईअड्डे के लिए निकलने वाले थे तभी ये हादसा हुआ। ”
अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, “रिवॉल्वर जाहिरा तौर पर अलमारी में रखते समय गिर गई और फायर हो गई। ये भगवान की कृपा है कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी है और घबराने की कोई बात नहीं है।”
रिवॉल्वर मिसफायर होने से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में लगी गोली
You may also like
हर दौर में गूंजती रही आशा भोसले की आवाज, ये 9 गाने आज भी दिलों पर करते हैं राज.
आशा भोसले के निधन पर भावुक हुईं श्रेया घोषाल, कहा— ‘एक युग की आवाज खो दी’.
आशा भोसले के निधन पर शोक: दिल्ली LG और CM ने दी श्रद्धांजलि.
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार.