Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। अधिकारी ने बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। वे बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था।

सैफ (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। डॉक्टरों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।