Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को सुपोर्ट करते दिखे आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी कमाल की ऐक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐक्टर ने ज्यादातर सोशल मैसेज देने वाली फिल्मों में ही काम किया है। इसके साथ-साथ आयुष्मान अलग-अलग कम्युनिटी के लिए काम करना पसंद करते हैं।  हाल ही में आभिनेता को ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के फूड ट्रक के उद्धाटन के दौरान भी देखा गया। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर सोशल मैसेज दिया। 

चंडीगढ़ के जीरकपुर में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के फूड ट्रक का उद्घाटन हुआ।  इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना कहते हैं कि ट्रांस समुदाय को आगे बढ़ावा देने के लिए यह पहल बहुत खास है। इससे उन्हें समाज का हिस्सा बनने में मदद मिलेगी,  अभिनेता ने कहा कि उनके साथ-साथ और भी लोगों के लिए जो इन मुद्दों पर काम करना पसंद करते हैं उन्हें आगे आना चाहिए।