Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए अंकिता ने नहीं ली कोई फीस

 एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में यमुनाबाई का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में अंकिता ने रणदीप हुड्डा की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे अंकिता लोखंडे ने उनके करियर के बेहद कठिन दौर में उनका साथ दिया। संदीप सिंह ने कहा जिस समय मुझे सावरकर मिली, कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। क्योंकि मैं बहुत सारे मीडिया ट्रायल से गुजर चुका था। मैं चाहता था कि अंकिता सावरकर में यमुनाबाई का किरदार निभाएं। जिसको लेकर अंकिता के एक शर्त रखी उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लूंगी. मैं किसी भी रोल के लिए आपसे कोई पैसा नहीं ले सकती और मैंने कहा तो फिर आप मेरी सभी फिल्मों में हैं।