Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

रिबेल मून 2 द स्कारगिवर का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

जैक स्नाइडर की मोस्ट अवेटेड  फिल्म 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। ये एक एक्शन फिल्म है, इस फिल्म को लेकर पहले से ही कई लोगों के मन में काफी एक्साइटमेंट है, और अब 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' के धांसू ट्रेलर को देखकर उनकी एक्साइटमेंट दोगुना हो गई है। 

फिल्म 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' नेटफ्लिक्स की जबरदस्त फिल्म 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' का सीक्वल है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में काफी दिलचस्प एक्शन देखने को मिलने वाला है, ट्रेलर की शुरुआत 'कोरा' दुश्मनों से लड़ती नजर आती हैं। फिल्म में 'कोरा' का किरदार सोफिया बुटेला निभा रही हैं। 

एक्शन फिल्मों के दीवानें बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जैक स्नाइडर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 19 अप्रैल 2024 रिलीज होगी।