Breaking News

IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह दुर्गापुर में रोड शो करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे     |   NIA ने मालदा हिंसा मामले में सीलबंद अंतरिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की     |  

'पुष्पा 2' की रिलीज डेट टली, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' छह दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसका ऐलान किया। सुकुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" अल्लू अर्जुन की "पुष्पा 1: द राइज" का सीक्वल है, जो दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। 

सोमवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर पोस्ट में प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया।पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। 

स्टूडियो ने नए पोस्टर के साथ लिखा- "हमारा इरादा आपको बेस्ट देने का है। बड़े पर्दे पर यादगार अनुभव के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है। #'पुष्पा 2: द रूल' छह दिसंबर 2024 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज होगी। उनका राज अभूतपूर्व होगा। उनका राज अभूतपूर्व होगा।"

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म "पुष्पा: द राइज़" की बात करें तो ये फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर बेस्ड है। जो सिर्फ आंध्र प्रदेश के शेषचलम पहाड़ियों में उगती है। "पुष्पा 2: द रूल" को सुकुमार राइटिंग्स की मदद से माइथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने प्रोड्यूस किया है।