Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

ओपनिंग वीकेंड में Pushpa 2 ने मचाया तहलका, किया 800 करोड़ का आंकड़ा पार

अल्लू अर्जुन स्टारर "पुष्पा 2: द रूल" ने रिलीज के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 829 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि ये फिल्म 800 करोड़ को सबसे तेजी से क्रॉस करने वाली फिल्म बन गई है।

पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं। प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवीज मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स पेज पर फिल्म के पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए।

बैनर ने पोस्ट में कहा, "सबसे बड़ी भारतीय फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी जंगल की आग है। #पुष्पा 2: द रूल चार दिन में 829 करोड़ की कमाई के साथ दुनिया भर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। इसी के साथ सिनेमाघरों में राज कर रही है।"

निर्माताओं ने "पुष्पा 2" के हिंदी डब वर्जन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी जारी किए। फिल्म ने रविवार को 86 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे हिंदी भाषा में इसकी कुल कमाई 291 करोड़ रुपये (नेट) हो गई। "पुष्पा 2" 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर "पुष्पा: द राइज" का सीक्वल है।