बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आदित्य चोपड़ा की YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म एक्ट्रेस हैं. उनके साथ इस फिल्म में इंडस्ट्री की उभरती हुई स्टार और YRF की होमग्रोन टैलेंट शरवरी भी शामिल होंगी. दोनों स्पाई यूनिवर्स में सुपर-एजेंट की भूमिका निभाएंगी और ये साफ है कि आदित्य चोपड़ा इन्हें अपने स्पाई यूनिवर्स की अल्फा गर्ल्स बनाने के लिए एकदम तैयार हैं.