Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

अक्षय कुमार ने ली तेलुगु इंडस्ट्री में एंट्री

बॉलीवुड के वन ऑफ द फिटेस्ट स्टार अक्षय कुमार अलग-अलग तरह की फिल्मों से फैंस को एंटरटेन करते रहते है। इन दिनों वह 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फैंस उनकी इस मूवी की रिलीज के इंतजार में हैं। वहीं अक्षय अब जल्द ही साउथ की फिल्म में अपना डेब्यू करने वाले है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट शेयर कर बताया कि अक्षय कुमार, कन्नप्पा के प्रोडक्शन में शामिल होने वाले है।

इस फिल्म की स्टार कास्ट में प्रभास, मोहन बाबू, मोहनलाल, शिव राजकुमार, नयनतारा और मधुबाला सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म कन्नप्पा में शिव भक्त की कहानी होगी। अक्षय कुमार इस मूवी में शिव के भक्त के रोल में दिखेंगे।