Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कन्फर्म हो गई 'Singham Again' की रिलीज डेट, अब दिवाली पर करेगी धमाका

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की पुलिस फ़्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म सिंघम अगेन एक नवंबर को दिवाली पर सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करेगी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में होंगे। इस बात की जानकारी अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी। 

इंस्टाग्राम पर पोस्टर के साथ पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "#सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में धूम मचाएगी।" ये सिंघम फिल्म का तीसरा पार्टी है। इससे पहले 2011 में  "सिंघम", उसके बाद 2014 में "सिंघम रिटर्न्स" आई थी।

"सिंघम अगेन" के कलाकारों में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी शामिल हैं।