Breaking News

जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |   थाईलैंड में मर्डर: सूटकेस में मिली 17 साल की थाई लड़की की लाश, ऑस्ट्रेलियाई गिरफ्तार     |   पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम, 34 की मौत, 40 जख्मी     |  

फाइनली रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म मैदान

अजय देवगन की फिल्म मैदान फाइनली बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसे पिछले 5 साल से पोस्टपोन किया जा रहा था। लेकिन अब फिल्म रिलीज हो ही गई। दरअसल फिल्म के मेकर्स फिल्म को ऐसे ही किसी डेट पर रिलीज नहीं करना चाहते थे, जहां इतना अच्छा कंटेंट बर्बाद हो जाए। हालांकि अब भी ये फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के साथ ही रिलीज हुई है। 

फिल्म भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी है। ये वो आदमी थे, जिसने भारतीयों को जूते पहनकर फुटबॉल खेलना सिखाया। नंगे पैर फुटबॉल खेलने वाले मुल्क को जिसने ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था। अजय देवगन की ये फिल्म सैयद अब्दुल रहीम के जीवनकाल के 10 सालों को ऊपर है। रहीम ने इंडियन फुटबॉल के साथ जो किया, वो बीते 64 सालों में फिर कभी नहीं हुआ। 
फिल्म में सीट से उछाल देने वाला क्लाइमैक्स है, बेहतरीन सेट डिजाइन, और कैमरा वर्क है। वही अजय देवगन की परफॉरमेंस के बारे में बात करे तो फिल्म में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। फिल्म में अजय देवगन ने अपनी कमाल की ऐक्टिंग से सभी को चौका कर रख दिया है।