Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

अजय देवगन को जन्मदिन पर फैन ने दी बधाई, घर के बाहर लगी चाहनेवालों की भीड़

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मंगलवार को उनके फैन इकट्ठा हुए। मुंबई में उनके घर के बाहर एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैन बेताब नजर आए। अजय घर के बाहर आए और जन्मदिन की बधाई देने के लिए जमा हुए सभी फैन को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

अजय देवगन मंगलवार को 55 साल के हो गए हैं। ओमकारा, दृश्यम और सिंघम जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अजय को कई अवार्ड मिल चुके हैं। अजय ने बेहद लोकप्रिय गोलमाल सीरीज में मजेदार एक्टिंग की है।  

डायरेक्टर विकास बहल की मूवी "शैतान" में हाल में ही अजय देवगन को देखा गया था। फिल्म में ज्योतिका और आर. माधवन भी हैं। ये 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म "वाश" का हिंदी रीमेक है। 

अजय ने जन्मदिन के मौके पर ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और ब्लैक शूज से कंप्लीट किया।