Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एक्ट्रेस तापसी पन्नू और राइटर कनिका ढिल्लों ने अपनी नई फिल्म 'गांधारी' का ऐलान किया

फिल्म 'फिर आई हसनी दिलरूबा' स्टारर तापसी पन्नू और लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों फिर से एक साथ नजर आने वाली हैं। इस बार ये जोड़ी फिल्म "गांधारी" में दिखेगी। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले दोनों "हसीन दिलरुबा" (2021) और 'फिर आई हसनी दिलरूबा' में काम कर चुकी हैं। "गांधारी" एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।

देवाशीष मखीजा "गांधारी" को डायरेक्टर करेंगे। वे मनोज बाजपेयी के साथ "अज्जी" के साथ-साथ "भोंसले" और "जोराम" जैसी फिल्मों के जाने-जाते हैं। फिल्म को लेकर पन्नू ने कहा कि वे "गांधारी" में गहन किरदार को निभाने के लिए रोमांचित हैं।

तापसी ने कहा, "मैंने नौ साल पहले एक्शन किया था और मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हूं जो मुझे इसमें वापस लाएगा और मुझे नए तरीकों से चुनौती देगा। एक जासूस की भूमिका निभाने के बाद मैं कुछ गहरी खोज कर रही था और बदले की भावना से प्रेरित एक मां की सशक्त कहानी के साथ 'गांधारी' बिल्कुल सही लगती है।" ढिल्लों ने कहा कि ये फिल्म एक मां के अटूट प्यार और क्रूरता के सार को गहराई से उजागर करेगी।