Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने पूरी की 'देवा' की शूटिंग, जानिए कब होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने नई फिल्म "देवा" की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। "सैल्यूट" और "कायमकुलम कोचुन्नी" जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर रोशन एंड्रयूज ने "देवा" का डायरेक्शन किया है। 

सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खबर शेयर की। बैनर जी स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है। पोस्ट में लिखा था, "और #देवा पर #दैट्सअव्रैप! जल्द ही आपके लिए एक्शन से भरपूर रोमांच आने वाला है!" प्रोड्यूसर के मुताबिक, "देवा" शानदार लेकिन रेबल पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वे मामले की गहराई में जाता है, उसे धोखे और विश्वासघात का जाल पता चलता है, जो उसे रोमांचक और खतरनाक रास्ते पर ले जाता है।