Breaking News

अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |  

अभिनेत्री नयनतारा ने प्रशंसकों से कहा कि उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' न बुलाएं

साउथ सिनेमा की अभिनेत्री नयनतारा ने बुधवार को कहा कि उपाधियां और सम्मान अनमोल होते हैं, लेकिन कभी-कभार उनसे ऐसी भी छवि बन जाती है जो कलाकारों को उनके काम से दूर कर देती है। अभिनेत्री भी ये नहीं चाहतीं कि उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' कहकर बुलाया जाए। 'श्री राम राज्यम', 'अनामिका', 'चंद्रमुखी', 'गजनी' और 'जवान' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर नयनतारा ने प्रशंसकों, मीडिया और फिल्म बिरादरी को संबोधित करते हुए एक बयान में ये घोषणा की।

उन्होंने कहा 'आप में से कई लोगों ने मुझे 'लेडी सुपरस्टार' कहकर संबोधित किया है, ये उपाधि आपके अपार स्नेह से पैदा हुई है। इस उपाधि से सम्मानित करने के लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। हालांकि, मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि आप मुझे 'नयनतारा' कहें। 'ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे लगता है कि ये नाम मेरे दिल के सबसे करीब है। ये दर्शाता है कि मैं न केवल एक अदाकारा के रूप में बल्कि एक व्यक्ति के रूप में कौन हूं।"

नयनतारा ने लिखा, "शीर्षक और प्रशंसा अमूल्य हैं, लेकिन वे कभी-कभी ऐसी छवि बना देते हैं जो हमें हमारे काम, हमारी कला और दर्शकों के साथ हमारे अटूट बंधन से अलग कर देती है।" इससे पहले कमल हासन, अजित और जयम रवि भी उन्हें दी गई उपाधि छोड़ चुके हैं।