Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

पृथ्वी के पास सीमित संसाधन... ध्यान से उनका इस्तेमाल करें, लैक्मे फैशन वीक में बोली एक्ट्रेस दीया मिर्जा

Mumbai: एफडीसीआई के सहयोग से मुंबई में आयोजित होने वाले लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन 'सस्टेनेबल फैशन डे' मनाया गया। आईएनसीए सस्टेनेबल फैशन ब्रांड के लिए एक्ट्रेस दीया मिर्जा फैशन डिजाइनर अमित हंसराज के साथ रनवे पर चलीं। शो के बाद दीया मिर्जा ने कहा, "पृथ्वी के पास सीमित संसाधन हैं और इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।"

उन्होंने कहा, "जब सस्टेनेबिलिटी  की बात आती है तो हम जागरूकता के लिए कोशिश कर रहे हैं कि हम जो कुछ भी खाते हैं, पहनते हैं या जो कुछ भी वो प्रकृति से आती हैं। दो चीजें, एक जो प्रकृति में इस तरह वापस जाती है कि वो प्रकृति को खत्म नहीं करती और प्रदूषित नहीं करती। दूसरा, हम जो भी इस्तेमाल करें हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि वो कहीं से आ रहा है।"

फैशन ब्रांड चलाने वाले डिजाइनर अमित हंसराज को उनके समर्थन के बारे में पूछे जाने पर, दीया ने कहा कि कपड़े बहुत सोच-समझकर, गहरी सोच और प्यार के साथ बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, "खूबसूरत महसूस करती हूं जब एक सस्टेनेबिलिटी फैशन ब्रांड के लिए मुझे चलने का मौका मिलता है क्योंकि ये जो कपड़े हैं ये बहुत गहरी सोच और प्यार के साथ बने हैं। विश्वास के साथ बने हैं कि जो भी इसी पहनने वाला होगा वो इसी सदियों तक पहन पाएगा।"

लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई बुधवार को शुरू हुआ और 17 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में खत्म होगा। इन पांच दिनों में कई मशहूर डिजाइनर अपने-अपने नायाब डिजाइन पेश करेंगे।