Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने मंदिर में की शादी

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने सोमवार को परिवार की मौजूदगी में एक मंदिर में शादी की। अदिति और सिद्धार्थ ने मार्च में सगाई की थी और अब दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी में 400 साल पुराने एक मंदिर में विवाह किया।
अदिति (37) और सिद्धार्थ (45) ने सोशल मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं।

पोस्ट में लिखा गया है, ‘‘तुम मेरे सूरज हो, चांद हो और मेरे सारे सितारे हो, अनंत काल तक साथ रहना, हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए, अनंत प्रेम के लिए, लाइट और मैजिक के लिए, मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।’’ इस जोड़ी ने 2021 में आई तेलुगू फिल्म "महा समुद्रम" में साथ में एक्टिंग की थी।